रविवार, 15 फ़रवरी 2026

नेशनल लेवल मॉनिटर्स द्वारा बेमेतरा में पशु विभाग की विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का किया निरीक्षण

नेशनल लेवल मॉनिटर्स रहे 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक बेमेतरा जिले के दौरे पर 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - नेशनल लेवल मॉनिटर्स बेमेतरा जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक बेमेतरा जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पशुधन विकास विभाग की विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का निरीक्षण किया। योजनाओं के क्रियान्वयन को धरातल पर जांचा गया। 
   निरीक्षण में सर्वप्रथम दिनांक 10.02.2026 को बेमेतरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लोलेसरा में मोबाईल वेटनरी यूनिट के कार्यों का निरीक्षण किया गया। तत् पश्चात विकासखण्ड साजा अंतर्गत ग्राम बीजागोड़ में NPDD अंतर्गत दुग्ध संकलन केन्द्र का निरीक्षण, पशु चिकित्सालय थानखम्हरिया में LH&DCP व NAIP अंतर्गत संपादित कार्यों की पंजियों एवं शीत श्रृंखला उपकरणों का निरीक्षण तथा ग्राम खाती मे Sex- Sorted Semen से उत्पन्न वत्सों का निरीक्षण एवं LH&DCP अंतर्गत पंशुओं मे किये गये टीकाकरण के संबंध मे पशुपालकों से चर्चा की गई।
         दिनांक 11.02.2026 को विकासखण्ड बेरला अंतर्गत ग्राम सरदा में NPDD अंतर्गत दुग्ध संकलन केन्द्र का निरीक्षण, विकासखण्ड बेरला हेतु प्रदायित मोबाईल वेटनरी यूनिट के कार्यो का ग्राम सोढ़ में निरीक्षण पश्चात पशु औषधालय सोढ़ का निरीक्षण किया गया।    
     तदोपरांत ग्राम नवागांव (भाठासोरही) में नेशनल लाईव स्टाक मिशन (NLM) अंतर्गत बकरी पालन योजना के लाभांवित हितग्राही श्रीमती मनिषा राजपुत के बकरी पालन यूनिट का निरिक्षण किया गया।  
       NPDD अंतर्गत ग्राम मौलीभाठा में दुग्ध संकलन केन्द्र का निरीक्षण करने के उपरांत ग्राम बोहारडीह में उन्नत कृषक मानसिंह वर्मा के डेयरी एवं कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न वत्सों का निरीक्षण किया गया। 
     दिनांक 12.02.2026 को विकासखण्ड बेमेतरा अंतर्गत मुख्यालय में स्थापित कोल्ड केबिनेट का निरीक्षण, पशु चिकित्सालय बेमेतरा मे LH&DCP व NAIP अंतर्गत संपादित कार्यो की पंजियों एवं शीत श्रृंखला उपकरणों का निरीक्षण के पश्चात विकासखण्ड बेरला अंतर्गत ग्राम खर्रा एवं ग्राम सुरहोली में स्थित स्काय लार्क हेचरी का निरीक्षण किया गया। 
  दिनांक 13.02.2026 को मुख्य ग्राम योजना विकासखण्ड बेमेतरा अंतर्गत ग्राम बीजाभाठ एवं ग्राम मटका मे संचालित मुख्य ग्राम ईकाई में केन्द्रीय योजना LH&DCP व NAIP अंतर्गत संपादित पंजियों का निरीक्षण करने के पश्चात कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न वत्सो का निरीक्षण किया गया। 
     उक्त निरीक्षण का उद्देश्य है कि जमीनी स्तर पर योजनाओ के क्रियान्वयन का तृतीय पक्ष मुल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि कार्यक्रम लक्षित लाभार्थियो तक प्रभावी और सामान रूप से पहुंचे जिससे एक स्वतंत्र दृष्टिकोण प्राप्त हो सके। 

नेशनल लेवल मॉनिटर्स द्वारा बेमेतरा में पशु विभाग की विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का किया निरीक्षण

नेशनल लेवल मॉनिटर्स रहे 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक बेमेतरा जिले के दौरे पर  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - नेशनल लेवल...