चौकी खण्डसरा पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 को चौकी खण्डसरा पुलिस स्टाफ मुखबिर सूचना के अधार पर ग्राम खण्डसरा चमारी रोड कैधोना तालाब पार आम जगह पर ग्राम धनगांव निवासी अमितेश तिवारी को अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने पास शराब रखा पकड़ा गया।
जिसमें चौकी खण्डसरा, थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी अमितेश तिवारी पिता सुरेश तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी धनगांव थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से 18 पौवा देशी मसाला शराब (3240ml) किमती 1800 रूपये एवं बिक्री रकम 240 रूपये, कुल जुमला 2040 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार मनहर, आरक्षक रोशन वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।