शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर साजा पुलिस द्वारा “सशक्त एप’’ से जांच में चोरी की बाईक पकड़ने पर 500 रु ईनाम देकर किया पुरस्कृत

“सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से किया गया 330 वाहनों का चेकिंग 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल,ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बेमेतरा पुलिस द्वारा एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 
  इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम वाहनो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है। 
    शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के यातायात स्टाफ एवं विभिन्न थाना/चौकी के द्वारा 10 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना साजा में 30 वाहनों, थाना चंदनू में 55 वाहनों, चौकी खण्डसरा में 45 वाहनों, यातायात बेमेतरा में 195 वाहनो, कुल 735 वाहनों को चेकिंग की गई। 
        इसी क्रम में 10 फरवरी को थाना साजा पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG – 07 LD 9370 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चेक करने पर दुर्ग जिले के थाना भिलाई भट्ठी में मोटर सायकल चोरी का रिपोर्ट दर्ज होना पाया गया। उक्त मोटर सायकल और चालक को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना भिलाई भट्ठी जिला दुर्ग के सुपुर्द किया गया हैं।  
  “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चेकिंग कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक फागेश्वर देशमुख, गोलूराम पटेल, रामानुज जायसवाल, गोकुल सोनी सहित थाना साजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 
            10 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना साजा पुलिस टीम द्वारा वाहन की चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर सायकल को पकडने वाले साजा पुलिस टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने नगद 500 रूपए इनाम से पुरस्कृत किया गया है। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही   प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2026 - डीआईजी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ...