शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16 वाहन चालको से ली गई 5000 रु समन शुल्क

मॉडिफाई साइलेंसर वाले बाइक चालक से ली गई 7000 रु समन शुल्क 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
     इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही 
इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को यातायात बेमेतरा 16 चालान में 16 वाहन चालक, कुल 16 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 16 प्रकरण में 5000 रूपये समन शुल्क लिया गया। 
 
मोर्डिफाइड साइलेंसर पर कार्यवाही 
इसी क्रम में विगत दिनों यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने बाइक चालक मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर पटाखे फोड़ने व तेज रफ्तार से बाईक चलाने वाले चालकों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही युवकों को मोर्डिफाइड साइलेंसर को निकालकर कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर का ही उपयोग करने समझाईश दी जा रही है। यातायात पुलिस ने इस दौरान मॉडिफाई साइलेंसर वाले 01 मोटर सायकल चालक को पकड़कर उसके खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 01 प्रकरण में 7000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही   प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2026 - डीआईजी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ...