“सशक्त एप’’ से 256 वाहनों का चेकिंग
आबकारी एक्ट में 05 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा 02 चालान में 02 वाहन चालक, थाना नवागढ 03 चालान में 03 वाहन चालक, थाना चंदनू 04 चालान में 04 वाहन चालक, चौकी खण्डसरा 03 चालान में 03 वाहन चालक, चौकी मारो 08 चालान में 08 वाहन चालक, चौकी कंडरका 04 चालान में 04 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 03 चालान में 03 वाहन चालक, चौकी संबलपुर 03 चालान में 03 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 14 चालान में 14 वाहन चालक, कुल 44 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 44 प्रकरण में 13200 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
“सशक्त एप” से जांच व चेकिंग
इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग व जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 17 फरवरी 2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना बेरला में 21 वाहनो, चौकी खण्डसरा में 30 वाहनो, चौकी कंडरका में 41 वाहनो, यातायात बेमेतरा में 164 वाहनो, कुल 256 वाहनों को चेकिंग की गई।
आबकारी एक्ट में कार्यवाही
इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा, नवागढ, चंदनू, नांदघाट एवं चौकी कंडरका में आम जगह पर शराब सेवन करने का 05 प्रकरण में 05 आरोपीयों शिवा यदु उम्र 22 वर्ष निवासी बहेरा, सोहित यादव उम्र 34 वर्ष निवासी महामायापारा नवागढ, मन्नूराम साहू उम्र 48 वर्ष निवासी मुलमुला थाना चंदनू, अनिल टंडन उम्र 45 वर्ष निवासी भरदा चौकी कंडरका, दुर्गेश साहू उम्र 26 वर्ष निवासी मगरघटा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।