गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर कोमल साहू जेवरी के कब्जे से 14 पौवा देशी शराब जप्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की कोबिया चौक में आबकारी एक्ट पर कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से सूचना पर बेमेतरा से बेरला मेनरोड कोबिया चौक में कोमल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी जेवरी को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया। जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी कोमल साहू पिता बोधन साहू उम्र 45 वर्ष निवासी जेवरी थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 14 पौवा देशी मसाला शराब (2520ml) किमती 1400 रूपये, बिक्री रकम 300 रूपये, कुल जुमला किमती 1700 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।  
       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भानुप्रताप पटेल, आरक्षक महेश जांगडे सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।  

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 44 वाहन चालको से ली गई 13200 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 256 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 05 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - पुलि...