मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 01 आरोपी से 30 पौवा देशी शराब जप्त

थाना नांदघाट पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
     इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम नांदघाट के राजू चौहान अपने घर के पास अवैध लाभ कमाने अवैध शराब बिक्री करने रखा हैं की सूचना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम सूचना के अधार पर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी राजू चौहान को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया। 
     जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी राजू चौहान पिता लच्छी चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब (5400ml) किमती 3000 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक नैनदास रात्रे, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश सिंह राजपूत, अजय गोयल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 44 वाहन चालको से ली गई 13200 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 256 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 05 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - पुलि...