गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर 06 जुआडियों से 2540 रु नगद एवं तास जप्त

चौकी कंडरका थाना बेरला के ग्राम अकोली में जुआ पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम अकोली के मोड किनारे सार्वजनिक मंच आम जगह में रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ी से नगदी रकम 2540 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।  
      17 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी कंडरका टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अकोली के मोड किनारे सार्वजनिक मंच आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए।  
   जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियों पुरन निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी अकोली, प्रदीप निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी अकोली, बल्लु ऊर्फ लकेश्वर उम्र 42 वर्ष निवासी अकोली, भोन्दु दिवाकर उम्र 60 वर्ष निवासी अकोली, अशोक निषाद उम्र 45 वर्ष निवासी अकोली, सुमित परगनिया उम्र 35 वर्ष निवासी अकोली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2540 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। 
    इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, आरक्षक हेमंत साहू सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर (साजा) हिंसा मामले में जिला न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए 17 आरोपियों को किया दोषमुक्त

पुलिस जांच के बाद मांग पर मामला गया था सीबीआई को, जिस पर उनके द्वारा भी की गई जांच  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - छत्त...