“सशक्त एप’’ से 150 वाहनों का चेकिंग
आबकारी एक्ट में 08 पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा 05 चालान में 05 वाहन चालक, थाना दाढी 01 चालान में 01 वाहन चालक, थाना चंदनू 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी खण्डसरा 02 चालान में 02 वाहन चालक, चौकी मारो 02 चालान में 02 वाहन चालक, चौकी संबलपुर 04 चालान में 04 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 20 चालान में 20 वाहन चालक, कुल 39 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 39 प्रकरण में 13100 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
“सशक्त एप” में कार्यवाही - शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 15 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 150 वाहनो, कुल 150 वाहनों को चेकिंग की गई।
आबकारी एक्ट में कार्यवाही - इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा, दाढी, परपोडी एवं चौकी देवकर, कंडरका, देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 08 प्रकरण में 08 आरोपीयो जितेन्द्र देवांगन उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 परपोडी, गोविंद ढीमर उम्र 26 वर्ष निवासी देवकर, सुनील मिर्चे उम्र 23 वर्ष निवासी दारगांव, भुवन लाल पारधी उम्र 54 वर्ष निवासी बोरसी, गणेश साहू उम्र 25 वर्ष निवासी देवरबीजा, मनीष जांगडे उम्र 21 वर्ष निवासी मोहलाई, बसंत साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बेमेतरा, सुनील चंद्राकर उम्र 39 वर्ष निवासी दाढी थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।