केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन का जिलें में है बुरा हाल
निर्माण को लेकर ग्रामीण व जन प्रतिनिधि विभागीय अधिकारियों को बोल बोल कर थक चुके
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के अछोली गांव में पानी की कमी को दूर करने के उद्देश्य को लेकर शासन ने करोड़ों रुपए की पानी टंकी व पाइप लाइन के कार्य की स्वीकृति दी गई है।
लेकिन शासन के इस उद्देश्य को ठेकेदारों द्वारा ठेंगा दिखाकर चुना लगाया जा रहा हैं।
ज्ञात हो कि बेरला ब्लाक के ग्राम अछोली में पानी की भारी समस्या का सामना ग्रामवासियों को करना पड़ रहा हैं। वहीं शासन द्वारा किए गए पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन कार्य को लेकर ठेकेदार व विभाग गम्भीर नजर नहीं आ रहे हैं।
ग्राम अछोली में स्वीकृत पानी टंकी का निर्माण ऐसी जगह में किया जा रहा हैं जो कि सड़क लेबल से काफी नीचे हैं। वहीं पानी की टंकी का निर्माण को लगभग तीन साल होने को है, वह भी अधूरा पड़ा है। इस निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सिर्फ पिलहर कालम बस ही खड़े किया गया हैं। निर्माण कार्य कुछ वर्षों से यही स्थिति में देखने को मिल रही है। जिसमें कई निर्माण करने वाले भी बदल चुके हैं, फिर भी आज तक यह टंकी पूरी नहीं हो पाई और पेयजल की समस्या ग्राम में बनी हुई हैं। पेयजल समस्या से निपटने शासन की महत्वाकांक्षी योजना व व्यवस्था जल जीवन मिशन के घटिया व मनमानी काम से ठेकेदार व विभाग सरकार की मंशा को चकनाचूर कर रहे हैं।
ग्राम अछोली के इस पानी टंकी निर्माण कार्य स्थल ऐसा है कि यहां कई बार मवेशी भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। पता चला है कि लगाए जाने वाले सरिया भी बहुत ही पतले और हल्की क्वालिटी का उपयोग किया जा रहा हैं। ग्राम पंचायत अछोली के इस पानी टंकी के निर्माण कार्य की स्थिति को लेकर उप सरपंच प्रतिनिधि सिद्धेश तिवारी ने जानकारी दी। उनके साथ लोमेश कुमार युवा मोर्चा ने बताया काम अधूरा है, लोगों को स्वच्छ पानी कब मिल पाएगा यह कह पाना मुश्किल है। इन दोनों के द्वारा बताया गया कि इस पानी टंकी निर्माण कार्य को लेकर विभाग को कई बार बोला जा चुका हैं, बोल बोल कर थक चुके है। जिससे हताश होकर अभी विधायक दीपेश साहू से भेंट कर इस निर्माण कार्य लेट लतीफी की जानकारी दिए हैं, जिस पर विधायक ने विभाग के अधिकारियों को बात कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को बोले हैं।