शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में पूर्वाभ्यास का लिया जायजा

बेसिक स्कूल ग्राउंड बेमेतरा में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी तेज 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली सेरेमोनियल परेड को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड बेमेतरा में चल रहे परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की अनुशासन, समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। 
 निरीक्षण के दौरान एसएसपी बेमेतरा ने मौजूद अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय, अनुशासित और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। उन्होंने पूर्वाभ्यास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा तय मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 
  पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेमेतरा पुलिस 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। 
     इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित अधिकारी व जवान मौजूद रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...