साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में मरीजों को फल वितरण

फल वितरण के दौरान कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि व अस्पताल स्टाफ रहे उपस्थित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 01 जनवरी 2026 - साजा विधायक ईश्वर साहू के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर 01 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में मरीजों को फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर हिमांशु वर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत साजा, जितेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत साजा, परमेश्वर वर्मा प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य बेमेतरा, बुलाक साहू मंडल अध्यक्ष साजा एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में डॉ एके वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ श्रेय चंद्राकर, डॉ पूर्णेन्द्र साहू, डॉ ब्रजेश दुबे, डॉ नीलम मढ़रिया, डॉ प्रियंका श्रवण, लोकेश साहू, रामचंद्र वर्मा, दिनेश मेश्राम, आशीष साहू, अनिल वर्मा, सतीश साहू एवं हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।