दुर्ग रोड पर जलभराव की समस्या का नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया औचक निरक्षण

लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से जल्द बनेगा नया नाला, लोगों को मिलेगी समस्या से जल्द मुक्ति 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 जनवरी 2026 - नगर पालिका बेमेतरा क्षेत्र के दुर्ग रोड मुख्य मार्ग में नाली की समस्या के चलते सड़क पर पानी भर जाता हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ाता है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की इस समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पार्षदों व अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया और वस्तुस्थिति को देखकर अधिकारियों से इस समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की गई। 
बताया गया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए दुर्ग रोड पर जल्द ही नए नाले का निर्माण किया जाएगा। यह नाला लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिससे बारिश के समय जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुचारु होगा।
   प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नाला निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रकाश ठाकुर, निखिल साहू, नगर पालिका मुख्य अधिकारी नरेश वर्मा सहित पीडब्लूडी अधिकारी उपस्थित रहे।