मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान खरीदी की निर्धारित तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसान एवं कांग्रेसियों ने धरना देकर किया चक्काजाम
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 जनवरी 2026 - जिलें के नगर पंचायत साजा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं प्रदेश में किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक रूप से चक्का जाम का आयोजन किया गया। वही कांग्रेस जनों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला कर कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम को खत्म करने के साथ साथ श्रमिकों के काम के अधिकार को खत्म करना चाहते हैं। पहले लोगो को 100 दिनों तक काम की कानूनी गारंटी मिलती थी, पंचायत के पास मनरेगा का काम करवाने हेतु प्रस्ताव पारित करता था, मजदूरों को यात्रा भत्ता या बेरोजगारी भत्ता पाने का अधिकार था, पूरी योजना में बजट का कोई सीमा नहीं होता था, लेकिन इसके विपरीत नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा वीबी जीरामजी बिल लेकर आया है, पूर्णता श्रमिकों को संवैधानिक अधिकार को खत्म करना चाहते हैं। इसमें न्यूनतक मजदूरी पाने के लिए कानूनी गारंटी नहीं दे पाई है।
वही दूसरी ओर कांग्रेस कमेटी ने राज्य के भाजपा सरकार पर भी किसानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। अभी भी बहुत सारे किसान टोकन से वंचित है, जिससे वह अपना धान समिति में नहीं बेच पाया है। कांग्रेस ने किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाने की मांग किया है।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, संतोष वर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश वर्मा, ओम वर्मा, मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश चंदेल, संतोष तिवारी, संतोष पटेल, बिहारी साहू, किलुश यदु गुड्डू जायसवाल, विनोद कुंजाम, कन्हैया साहू, विजय दुबे, हनुराम साहू, जनार्दन सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंजोर यदु, बलकरण वर्मा सचिव, राजू चौहान, नरेश सिन्हा, देवराज केसरिया, चिंता वर्मा, राधे ढीमर, गुड्डू देवांगन, कीर्ति देवांगन, कामता गायकवाड़, संतोष तिवारी, सेवाराम साहू, मोहन सिंहा, केशव साहू, चितरंजन सिंह, सीताराम, प्रहलाद यदु, टिकेंद्र मरकाम, दिलीप साहू, लाला साहू, हीरा साहू, मीनाराम साहू, संदीप चौबे, हेमंत साहू, धर्मेंद्र साहू, नंदकुमार साहू, नरेंद्र साहू, देवव्रत वर्मा, जगदीश ठाकुर, कुल्लू चौहान, अभय साहू, घनश्याम वर्मा, जेठूराम साहू, अवधेश गोयल, खेलन बघेल, दिनेश साहू, तोप सिंह, कृष्णा राठी, जितेंद्र जैन, धन सिंह, नित्यानंद सिंह, पोषण वर्मा, विप्लव गौरहा, मनीष माली, आत्मा जोशी, भुवन, दीपक साहू, पूनम वर्मा, जनार्दन सिंह लोधी, गौतम पठारी, भुनेश्वर दास, कार्तिक साहू, गीतेश सेन, आयुष यदु, सोहन जघेल, रविकुमार साहू, कुम्भ जांगड़े, प्रीतमसिंह सहित युवा कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस एवं समस्त किसान एवं कांग्रेस जन सैकडो की संख्या में उपस्थित थे।