कलेक्टर के निर्देशन एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन में तंबाखू नियंत्रण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

मितानिन ट्रेनरों व ब्लाक कॉर्डिनेटरो को दिया गया प्रशिक्षण, दिलाया गया शपथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 जनवरी 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 29 जनवरी को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण का आयोजन न्यू फूड प्लाजा बेमेतरा में किया गया। 
इस आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ विजया रमन दंत रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बेमेतरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिले में तंबाकू मुक्त गॉव (Tobacco free village) के उद्देश्य के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने हेतु मितानिन ट्रेनरों व ब्लाक कॉर्डिनेटरो को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं, धारा- 4, 5, 6A, 6B एवं 7 पर चर्चा की गई। वहीं प्रशिक्षण में सभी के द्वारा तंबाकू निषेध का शपथ लिया गया।