सोमवार, 26 जनवरी 2026

कलेक्टर के निर्देशन एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मितानिन, गर्भवती महिलाएं, मरीज और उनके परिजनो को दी गई शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों की जानकारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन के साथ सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्णतः बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों संबंधित अधिनियम पर सबको जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य रहा। जिसका थीम छत्तीसगढ़ का प्रण हर बेटी को जीवन एवं बेटियों का जन्म उत्सव, समानता का उत्सव को लेकर मनाया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :- 
बालिका दिवस की जानकारी - डॉ. सत्य प्रकाश कोसरिया गाइनेकोलॉजिस्ट ने बालिका दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

प्रश्नोत्तरी सत्र - सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के बारे में जानकारी दी और उनके प्रश्नों का समाधान किया। 
जागरूकता - सोनोलॉजिस्ट डॉ बुद्धेश्वर वर्मा ने कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने की बात कही साथ में उपस्थित लोगों को बताया गया कि बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार है और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रहने का अधिकार है। इसके साथ
पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 के बारे मे विस्तार से जानकारी साझा किया। 

संचालन - संजय तिवारी प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में उपस्थित - डॉ. लोकेश साहू सिविल सर्जन, डॉ. एसपी कोसरिया गाइनेकोलॉजिस्ट, डॉ. बुद्धेश्वर वर्मा सोनोलॉजिस्ट, डॉ. भेखराम साहू चिकित्सा अधिकारी, संजय कुमार तिवारी प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, गर्भवती महिलाएं, मितानिन, मरीजों के परिजन, जिला चिकित्सालय बेमेतरा के समस्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडीकल स्टॉफ और अधिकारी कर्मचारी 

कार्यक्रम का उद्देश्य - अंत में जिला चिकित्सालय बेमेतरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ भेखराम साहू ने बालिका दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 
# बालिकाओं के अधिकारों और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना 
# बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाना 
# बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाना जरूरी है।  

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...