नपं भिंभौरी के राज्य स्तरीय कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा के नगर पंचायत भिंभौरी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य मड़ई मेला में कहा कि मड़ई मेला हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जहां लोग आज भी गांव में प्रतिवर्ष इसका आयोजन करते हैं। यह आयोजन केवल हमारी गांव की समृद्धि को प्रदर्शित करता है बल्कि साथ-साथ यह ग्रामीण एकता एवं सुढृता को भी व्यक्त करता है। इस तरह के आयोजन में हम अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। इस मडई मेला की शुभकामनाएं आपस में इसी तरह भाईचारा बनाए रखते है।
वही पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक ने खेल का समापन करते हुए कहा कि मंडई कबड्डी हमारे देश की पारंपरिक खेल है और इस खेल के माध्यम से हम सभी न केवल रोमांच का अनुभव करते हैं, बल्कि यह खेल हमें आपस में आपसी भाईचारे और समरसता का भी अनुभव करता है। ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधा के अभाव के बावजूद बहुत ही अच्छे कबड्डी के खिलाड़ी निकल रहे हैं, जो बहुत ही खुशी और हर्ष का विषय है। खेल के माध्यम से न केवल हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्राम कोटा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे आंचल से कबड्डी एवं चौसर की टीम में भाग लेने के लिए आई हुई है। मैं आयोजको को इस आयोजन के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर सुमित, विवेक राजपूत, नेतराम निषाद, चंद्र विजय धीवर, उत्कर्ष शर्मा, राजेश शर्मा, कमलेश वर्मा, कृष्णा चतुर्वेदी, निहाल परगनिया, देव सिंह साहू, टीकम सिंह वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, जसविंदर संधू, नरेंद्र धीवर, जितेंद्र धीवर, प्रकाश यादव, गुनेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, बुद्धदेव लेवल, चेतन बंजारे, सूर्यकांत परगनिहा, रामगोपाल धीवर, राम अवतार साहू, श्याम वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राधेश्याम देशलहरे, विक्की साहू, अजय सेन, मोती साहू, पीयूष वर्मा, उत्कल धीवर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।