शनिवार, 24 जनवरी 2026

मेला समिति के सदस्यों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू सहित मेला ड्यूटी में लगे कर्मियों को किया धन्यवाद ज्ञापित

बेरला नगर में तीन दिवसीय मंडाई मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न, आयोजन समिति ने बेमेतरा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय मंडाई मेला शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मेले के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। मेला आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) सहित बेमेतरा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। 
      मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत मेला समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि पुलिस प्रशासन के समन्वय, सतत निगरानी एवं सहयोग से पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। 
       मेला समिति के सदस्यों ने बेमेतरा पुलिस द्वारा मेले के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मंडाई मेले में पूर्व वर्षों की तुलना में आम जनमानस की संख्या कहीं अधिक रही, जिससे यातायात संचालन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती था। इसके बावजूद बेमेतरा पुलिस द्वारा सतत निगरानी, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। मेला समिति ने इस सफल आयोजन के लिए बेमेतरा पुलिस को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 
    इस अवसर पर एसएसपी रामकृष्ण साहू ने मेला आयोजन समिति एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। 
     इस मौके पर अध्यक्ष मंडाई समिति सदस्य, जन प्रतिनिधि व समस्त नगर वासी बेरला के प्रतिनिधियों जिनमें विशाल राज देशलहरे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, शिव झडी सिन्हा सभापति, बलराम सिवारे सभापति, यतिष द्धिवेदी प्रतिनिधि सभापति, बलराम यादव सभापति, वार्ड पार्षदगण लक्ष्मी लता वर्मा, मथुरा साहू, अंजली पाटिल, कु. उमा नेताम और अन्य शामिल थे।  

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...