शनिवार, 24 जनवरी 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला पंचायत सभाकक्ष में 25 जनवरी को होगा आयोजन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जनवरी 2026 - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 
    इस अवसर पर नए मतदाताओं एवं मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सम्मानित किया जाएगा। 
  कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोजनंद दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई द्वारा की जाएगी। 
      भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। 
       जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, नव मतदाताओं एवं संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की अपील की गई है। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...