ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ता नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष अध्यक्ष विजय सिन्हा के कार्यालय पहुँचकर की भेंट

ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष को नववर्ष की शुभकामनाएँ देकर की चर्चा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 जनवरी 2026 - नववर्ष के अवसर पर ग्रामीण अंचल से आए देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा के कार्यालय पहुँचकर उनसे आत्मीय भेंट की एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। 
कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी तथा आगामी वर्ष में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ जनहित में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को लेकर सराहना की गई।