सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देशन एवं बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के मार्गदर्शन पर साजा में रक्तदान शिविर में हुआ 19 यूनिट ब्लड डोनेट

साजा का रक्तदान शिविर विधायक ईश्वर साहू के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यालय में हुआ संपन्न 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 01 जनवरी 2026 - गुरुवार 1 जनवरी को साजा विधायक ईश्वर साहू के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विधायक कार्यालय साजा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 19 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। यह रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल रोहड़ेकर और सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देशन एवं बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा में रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, सांसद विजय बघेल, नगर अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष बुलाक साहू, नेतराम साहू, अनुज वर्मा, बल्लू साहू सहित अन्य सभी सम्मानीयगण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में डॉ पुनेन्द्र साहू चिकित्सा अधिकारी, विजय कुमार दोरे एमएलटी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू काउंसलर, हरिशंकर एमएलटी, विनेश्वर जायसवाल काउंसलर, वाहन चालक रामचरण साहू, राकेश वर्मा वार्ड बॉय उपस्थित थे। 
उक्त आयोजित शिविर में रक्तदाताओं संजय, महेंद्र, गणेश्वर पटेल, जितेंद्र वर्मा, चिंतामणि साहू, परमेश्वर वर्मा, सौरभ सिंह राजपूत, तेजराम साहू, विश्वेश्वर, भीखम चंद साहू, कृष्णा साहू, पीयूष साहू, रमन साहू, गीतेश निर्मलकर, डॉ राम अवतार, प्रदीप वर्मा, धनु राम सिन्हा, मनोज कुमार ध्रुव, नीलू साहू द्वारा रक्तदान किया गया। इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को बहुत साधुवाद व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।