नपं कुसमी में सतनाम संदेश रथ यात्रा का भव्य समापन, भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 दिसंबर 2025 - जिलें के बेरला ब्लाक के नगर पंचायत कुसमी में आयोजित विकासखंड स्तरीय नव दिवसीय सतनाम संदेश रथ यात्रा का समापन एवं सम्मान समारोह अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सतनाम पंथ के आराध्य सद्गुरु बाबा गुरु घासीदास के विचारों, सिद्धांतों और मानवतावादी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। नौ दिनों तक चली यह सतनाम संदेश यात्रा गांव-गांव जाकर “मंखे-मंखे एक समान” का अमर संदेश देती रही।
बाबा घासीदास का संदेश आज भी प्रासंगिक - योगेश तिवारी
अपने उद्बोधन में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा किसतनाम संदेश रथ यात्रा समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने आयोजकों और सतनामी समाज के सभी भाइयों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।
किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा बाबा गुरु घासीदास जीने ‘मंखे-मंखे एक समान’ का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को जोड़ने, समानता और मानव सेवा का मार्ग दिखाता है। मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती।”
श्री तिवारी ने कहा कि बाबा का जीवन सत्य, अहिंसा, सेवा और सामाजिक समानता का प्रतीक है। सतनाम पंथ ने सदैव समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध जागरूक किया है।
समाज के होनहारों का सम्मान, बना प्रेरणा स्रोत - इस अवसर पर सतनामी समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और बाबा के बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सम्मानित प्रतिभाओं में शामिल रहे -
सुश्री सुष्मिता टोंड्रे ग्राम हेमाबंध डिप्टी कलेक्टर, संदीप बघेल ग्राम केशडबरी डीएसपी, सुश्री नेहा मारकण्डेय ग्राम मोहभट्ठा लेखा सेवा अधिकारी, सुश्री उमा बारले स्टेनोग्राफी एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी)जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
योगेश तिवारी ने सभी सम्मानित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि “आप सभी ने बाबा के रास्ते पर चलकर यह मुकाम हासिल किया है।यही रास्ता समाज और देश को आगे ले जाएगा।
मानव सेवा पर विशेष संदेश -
अपने संबोधन में श्री तिवारी ने अपने बाबा गुरु घासीदास के बताये रास्ते पर चलकर में खुद मानव सेवा का काम कर रहाँ हुं। सामाजिक दायित्वों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के ग्राम गोमची में वे “माँ गोदावरी आनंद वन” नामक आश्रम का संचालन कर रहे हैं, जहाँ वर्तमान में 82 बुजुर्गों की सेवा की जा रही है। भविष्य में यहाँ 250 बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक आश्रय देने का संकल्प लिया गया है।
इस आश्रम में सभी समाजों के निराश्रित एवं उपेक्षित बुजुर्गों को माता-पिता समान आदर, स्नेह और सेवा प्रदान की जा रही है, जो मानवता और सेवा-भाव का जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने कहा “मेरे मन में यह विचार बाबा के आशीर्वाद से आया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।इस धरती पर हमारा जन्म सेवा के लिए ही हुआ है।”
लोककला, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ - कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ग्राम हरिनछपरा जिला कबीरधाम द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। जय सतनाम पंथी पार्टी एवं झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
पूरे नगर पंचायत कुसमी में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति - कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, अवधेश सिंह चंदेल पूर्व विधायक बेमेतरा, अध्यक्षता मोहन जांगड़े वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, चंद्रप्रकाश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कुसमी, विशाल देशलहरे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, जगदीश कुरें अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, भाजपा मंडल बेरला, जगमोहन गेंड्रे पार्षद न.पं. कुसमी, मानक सिंह चतुर्वेदी पार्षद न.पं. बेरला सहित मुकेश सेवक, राम किशोर, सुखदेव टंडन, मनोज, केवल चंदेल, प्यारेलाल, कुलेश्वर कुर्रे, कन्हैया गायकवाड़, मनीष टंडन, ऋषि टंडन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ