बाबा के रास्ते पर चलकर ही हम आपसी सामाजिक समरसता तथा उज्जवल भविष्य का कर सकेंगे निर्माण - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

बाबा के रास्ते पर चलकर ही हम आपसी सामाजिक समरसता तथा उज्जवल भविष्य का कर सकेंगे निर्माण - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 

गुरु घासीदास जयंती उत्सव पर विभिन्न जगह शामिल हुए आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 दिसंबर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर बेमेतरा शहर के जोड़ा जैतखाम स्थल पर मनाया जा रहे गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे। साथ ही साथ पूर्व विधायक ने सतनाम भवन बेमेतरा तथा नगर पंचायत बेरला में भी गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पहुंचकर अपना शीश झुकाते हुए प्रणाम किया। 
          इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि मनखे के मनखे के एक समान का मानव समाज को सीख देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक और हम सभी के पूजनीय गुरु घासीदास का जीवन मानवता के कल्याण के लिए रहा, उन्होंने जो रास्ते हमें दिखाएं हैं वह हमारे जीवन कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। बाबा के रास्ते पर चलकर ही हम आपसी सामाजिक समरसता तथा उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। जाति-पाति उच्च नीच बड़े छोटे का विचार छोड़कर हम सभी को यह समझना होगा कि सभी मानव एक समान है और ईश्वर ने हम सभी को यह जीवन आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्दता के साथ रहने और विकास करने के लिए दिया है। आज के समय में दुनिया जिस ओर बढ़ रही है और समाज में जिस तरह से वैमनस्यता फैल रही है उसको देखते हुए गुरु घासीदास के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना ही श्रेष्ठ है। 
    पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस अवसर पर उपस्थित समाज के सभी लोगों को गुरु घासीदास जयंती की बधाइयां अपनी ओर से प्रेषित की। 
          इस अवसर पर टीआर जनार्दन, राजेश नौरंगे, आगर दास डेहरे, ललित विश्वकर्मा, सुमन गोस्वामी, राजेश दुबे, सुनील जैन, राजू साहू, चंद्र प्रकाश शीतलानी, नारायण छाबड़ा, मनोज शर्मा, शकुंतला मंगत साहू, हेमीन यादव, सुमित राजपूत, रास बिहारी कुर्रे, जितेंद्र जोशी, राजेश चंदेल सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधुगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।