प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 दिसंबर 2025 - बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सिरसा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ की गुरु ज्ञान पंथी नृत्य सेवा समिति लगातार 40 वर्षों से अपना कला के द्वारा बाबा के संदेशों को छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में प्रस्तुति देते आ रहा है। इसी कड़ी में 18 दिसंबर 2025 को आज बीजापुर में गुरु ज्ञान पंथी नृत्य सेवा समिति द्वारा जबरदस्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें पूरे बीजापुर में बाबा के संदेशों को रैली के द्वारा नगर भ्रमण कर शानदार प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर गुरु ज्ञान पंथी नृत्य सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिरी, गायक फूलचंद मिरी, कलाकार मोहन टंडन, भारत, रामायण चेलक, हरिशंकर महिलांगे, जगमोहन डहरिया, राकेश डहरिया, मेहतर मिरी, अघनु मिरी, गोविंद टंडन, खेलावन मिरचंडे, रोहित, सुरेश मिरी, साहेब दास मिरी, केशलाल, पिंटू भारती, संतोष द्वारा शानदार प्रस्तुति बीजापुर में दिया गया।