नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने प्रेरणादायी प्रदर्शनी का अवलोकन कर की श्रद्धांजलि अर्पित

नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने प्रेरणादायी प्रदर्शनी का अवलोकन कर की श्रद्धांजलि अर्पित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 दिसम्बर 2025 - नगर मुख्यालय बेमेतरा में सिख समाज द्वारा वाचनालय में चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित एक प्रेरणादायी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान, त्याग और वीरता को चित्रों व विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को साहिबजादों के अदम्य साहस, धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराना रहा। 
           इस प्रदर्शनी में नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ रजककार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद, हर्ष तिवारी, सुश्री निशा चौबे, गौरव साहू, विकाश तम्बोली, नीतू कोठारी, सिमरन ताम्रकार, योगेश वर्मा, डॉ विनय साहू, रोशन दत्ता सिख समाज के गणमान्यजनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
           आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।