एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू से जिले में स्थानांतरण पर आए निरीक्षक एवं उप निरीक्षक ने की सौजन्य भेंट

बेमेतरा जिले में पदस्थ अधिकारियों ने भेंट कर एसएसपी बेमेतरा को दिया अपना परिचय 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिले में स्थानांतरण पर पदस्थ निरीक्षक निरीक्षक केसी दास एवं उप निरीक्षक असीम किर्तनीया ने सौजन्य भेंट कर मुलाकात की। 
इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वयं का परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 
भेंट के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। 
 इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।