शांतिकुंज हरिद्वार से आए दिव्य शक्ति कलश का साजा में हुआ स्वागत व पूजन

शांतिकुंज हरिद्वार से आए दिव्य शक्ति कलश का साजा में हुआ स्वागत व पूजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 3 दिसम्बर 2025 - शांतिकुंज हरिद्वार से आए दिव्य शक्ति कलश का आज साजा आगमन हुआ। जिस पर शक्ति कलश का स्वागत एवं पूजन गायत्री परिवार के परिजनों एवं नगरवासियों ने किया। आगामी 10, 11, 12 व 13 दिसंबर को बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट में 108 कुण्डी गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। जिसके परिपेक्ष्य में इस शक्ति कलश को प्रचार प्रसार के तौर पर नगर तथा ग्राम भ्रमण पर निकाला गया है। इस अवसर पर नगर सजा के गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक पोखन सिंह ठाकुर, पूर्व रिटायर्ड शिक्षक व पुराने गायत्री परिवार के परिजन दल्लू सिंह वर्मा सहित वर्मा मोहल्ले साजा के बहुत से माताओं, बहनों ने शक्ति कलश का पूजन किया। शक्ति कलश के साथ नवागढ़ ब्लॉक समन्वयक बसंत कुमार वर्मा, श्रीमती देवकी मढरिया, सुभद्रा वर्मा सहित साजा नगरवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ