सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं बीएमओ बेरला जीके कुंजाम के मार्गदर्शन पर बेरला के 13 टीबी मरीजों को किया गया अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं बीएमओ बेरला जीके कुंजाम के मार्गदर्शन पर बेरला के 13 टीबी मरीजों को किया गया अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 3 दिसम्बर 2025 - प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान तहत बेमेतरा जिला को क्षय रोगी मुक्त बनाने और जो व्यक्ति क्षय रोग से ग्रसित है उन्हें ईलाज के साथ अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज, बीएमओ बेरला डॉ जितेन्द्र कुंजाम के मार्गदर्शन पर बेरला विकासखंड जिला बेमेतरा के 13 टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदाय किया गया। 
उपस्थित मरीजों को एसटीएस दिनेश गंगबेर द्वारा टीबी की नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि टीबी की सफल इलाज की कुंजी है, समय पर दवा लेना और पोषणयुक्त आहार का सेवन करना। साथ ही बीएमओ डॉ कुंजाम ने मरीजों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी टीबी के लक्षणों और उपचार के प्रति जागरूक करें।
         जिसमें मुख्य रूप से बेरला के प्रतिष्ठित व्यवसायी सेठ धनराज द्वारा 5 टीबी मरीजों को गोद लिया और निक्षय मित्र बनकर फूड बास्केट प्रदान किया। साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी बेरला तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ मांडले एवं डॉ दीपशिखा मेडिकल ऑफिसर बेरला/ सेक्टर सुपरवाइजर श्याम सोनी द्वारा निक्षय मित्र बनकर मानवता के हित में इन्होंने फूड बास्केट प्रदान किया। इन सभी के द्वारा 13 टीबी मरीजों का निक्षय मित्र बनते हुए इन्हें गोद लिया गया। इस अवसर पर मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में हुआ।