सीएमएचओ एवं डीएचओ ने सीएचसी नवागढ़ में सघन कुष्ठ खोज अभियान के प्रशिक्षण संग विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का किया समीक्षा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 दिसम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के नवागढ़ ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सघन कुष्ठ खोज एवं जांच उपचार अभियान, सघन पल्स पोलियो अभियान का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार करने के साथ समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रम का समीक्षा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज, बीएमओ नवागढ़ डॉ एमएम रजा उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं, इनका मॉनिटरिंग भी आवश्यक है, जिससे हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य मिले, कोई भी हितग्राही स्वास्थ्य सेवा लाभ से वंचित न हो इनका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए, इसमें किसी प्रकार से लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में नवागढ़ ब्लॉक के बीपीएम, समस्त स्वास्थ्य केंद्र संस्थान प्रभारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।