सिटी कोतवाली पुलिस ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर कोटवार से गाली गलौज व मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर कोटवार से गाली गलौज व मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार  

कोटवार के मुनादी करने के दौरान हुआ यह मामला 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 दिसम्बर 2025 - प्रार्थी तरूण मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष साकिन भाईनाभाठा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम भोईनाभाठा का कोटवार हूं। मुझे धान खरीदी केन्द्र सोसायटी से धान बिकी चालू होने से गांव में कृषको को सोसायटी में धान बिकी चालू होने व टोकन लेने हेतु मुनादी करने कहा गया था जो दिनांक 05.12.2025 को रात्रि करीबन 08 बजे सोसायटी में धान बेचने को लेकर मुनादी करते हुये गांव के बाईपास चौक में अगमदास के दुकान में गुटखा खरीदने गया, तो अगम दास का साला मुझे मेरे मोबाईल को बात करने के लिए मांगा, जिसे मैं अपने मोबाईल को देने से मना कर दिया, इसी बात को लेकर अगमदास मुझे बोला कि मोबाईल नहीं दे रहे हो, यहां पर बुनादी मत करो, आज कल मोबाईल का जमाना है, सभी को पता चल जाता है कहकर मुझे अपने मुनादी के शासकीय काम को कर रहा था तो मुझे मुनादी करने से मना कर अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में धारा 296, 351 (3), 115(2), 132, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   
         प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा के साथ थाना स्टाफ द्वारा विवेचना कार्य प्रारंभ की गई।  
          प्रकरण में विवेचना के दौरान विवेचना कार्यवाही से शासकीय सेवक पर अपने कर्तव्य से भयोपरत करने के लिए उपहति कारित करने से धारा 121(1) बीएनएस जोडी गयी है। आरोपी अगम कुमार कोशले पिता जनकराम कोशले उम्र 30 वर्ष साकिन भोईनाभाठा थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 11.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
       इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, हेमंत साहू, आरक्षक राजेन्द्र मेरावी, श्रवण वर्मा, राहुल यादव, मनीष मिश्रा सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।