प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 दिसम्बर 2025 - प्रार्थी पोषण कुमार राजपूत उम्र 34 साल साकिन बुदेली थाना परपोडी जिला बेमेतरा ने दिनांक 10.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.12.25 को अपने दोस्त अविनाश उर्फ बंटी, रवि पाल के साथ राशन सामान लेने किराना देवकर आया था, सामान लेकर हम तीनों वापस घर लौट रहे थे, नवकेशा रोड स्थित संतोष ढाबा में गुटखा पाउच लेने हम तीनो रात्रि 08.20 बजे गये और आपस में बातबीत कर रहे थे, आपस में मोटर सायकल चलाने की बात कर रहे थे, वही पर लक्की ढीमर, वरूण गोस्वामी, अंकित निषाद एवं एक अन्य लोग थे। इसी दौरान चारो ने हमे गाली गलौच कर रहे हो कह कर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर शराब की बोतल को फोड कर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर चारों मारपीट गंभीर चोट पहुचाया हैं की रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा में धारा 296, 351(3),115(2), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर के साथ चौकी स्टाफ द्वारा विवेचना कार्य प्रारंभ की गई।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी लक्की ढीमर, वरूण गोस्वामी निवासी देवकर, अंकित निषाद साकिन डेहरी पुलिस चौकी डेहरी थाना साजा जिला बेमेतरा एवं एक अन्य से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया।
प्रकरण में आरोपी लक्की ढीमर पिता दिलीप ढीमर उम्र 22 वर्ष, वरूण गोस्वामी पिता अरूण गोस्वामी उम्र 19 वर्ष साकिनान देवकर, अंकित निषाद पिता जसराज निषाद उम्र 18 साल साकिन डेहरी पुलिस चौकी डेहरी थाना साजा जिला बेमेतरा को दिनांक 10.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया तथा एक विधि के साथ संर्घषरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड बेमेतरा में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी देवकर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक ललित केरकेट्टा, उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक मनीष वर्मा, हुंकार दास टंडन, मोहित देवांगन, दीपक ठाकुर, मुकेश पाल सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।