हम एक ऐसे पार्टी के सदस्य है जिनका इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

स्थापना दिवस के अवसर पर बेमेतरा के राजीव भवन मे पार्टी का झंडा रोहन कर किया गया वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 दिसंबर 2025 - कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय बेमेतरा के राजीव भवन मे पार्टी का झंडा रोहन कर वरिष्ठ कांग्रेसजनों टीआर जनार्दन, बलदाऊ गुप्ता, अंबर लाल शर्मा, घनश्याम साहू, जेठू साहू, रामाधार साहू, दाऊराम वर्मा, बंशी साहू, सुरेंद्र तिवारी, देवचरण साहू, दुखम वर्मा, विजय राम यादव, राम सागर मंडल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। 
      स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब के लिए यह गौरव की बात है कि हम एक ऐसे पार्टी के सदस्य है जिनका इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी, तब से लेकर आजादी तक कांग्रेस के करोड़ों लोगों ने अग्रेजों से संघर्ष किया, अपने प्राणों का बलिदान दिया, जेल की यातनाएं झेली, तब कही जाकर देश आजाद हुआ। 
   जिस संविधान को हम सब पूजते हैं आज उस संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस केवल सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि गांव, गरीब, किसान, पिछड़े दलित के उत्थान, समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
  कार्यक्रम को सुरेंद्र तिवारी, अवनीश राघव, टीआर जनार्दन, सनतधर दिवान ने भी संबोधित किया। 
   इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी, टीआर जनार्दन, अवनीश राघव, दिनेश पटेल, कविता साहू, माधुरी परगनिहा, ललित विश्वकर्मा, सुमन गोस्वामी, प्रांजल तिवारी, राजू साहू, मिथिलेश वर्मा, हरीश साहू, सुशीला जोशी, बालकुमारी ध्रुव, शकुन्तला साहू, रीता पांडे, जोगिंदर छाबड़ा, लुकेश वर्मा, सनतधर दिवान, प्रज्ज्वल वर्मा, शिव वर्मा, रश्मि मिश्रा, योगिता साहू, राजू रजक, रवि गुप्ता, यासिफ खान, सिद्धांत दीवान, शुभम क्षत्रिय, दिलहरन मानिकपुरी, कोमल पुरी गोस्वामी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।