केसतरा (साजा) में ब्लाक स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन

केसतरा (साजा) में ब्लाक स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन 

वेटलिफ्टिंग में लेखमणि रही प्रथम, तो वहीं बास्केटबाल दोनों वर्ग में बोरतरा स्कूल प्रथम 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 दिसंबर 2025 - खेल युवा कल्याण विभाग बेमेतरा के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम केसतरा में संपन्न हुआ। जिसमें 9-18 वर्ष 18-35 वर्ष तक के आयु वर्ग की स्कूली छात्राएं शामिल हुई। ब्लाक स्तरीय महिला खेलकुद प्रतियोगिता के आयोजन में फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, खो खो, रस्साकसी, एथलेटिक्स, 100 मीटर 400 मीटर दौड़, तवा फेक का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि गोवेंद्र पटेल, नारद वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत साजा व मंडल अध्यक्ष परपोड़ी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष साजा श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा साजा बुलाक साहू, केशव पटेल मंडल अध्यक्ष थानखमहरिया सहित अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरस्वती माता के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर रस्साकसी खेल से खेल का शुभारंभ किया गया। जिसमे पूरे विकासखंड से प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। 
      ब्लाक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकसी 9- 18 आयु वर्ग में केहका, 18- 35 आयु वर्ग में केहका, खो खो 9-15 आयु वर्ग में केसतरा, 18- 35 वर्ग में केसतरा, बॉलीबॉल 9-18 वर्ग में केसतरा, फुटबॉल में 9-18 व 18 - 35 आयु वर्ग में चेचानमेटा, कुश्ती में 9- 18 वर्ग में दामेश्वरी कस्तूरबा गांधी विद्यालय, 100 मीटर 400 मीटर दौड़ में कामनी खुसरो भटगांव प्रथम, तवा फेक 9-18 वर्ग में नीलम हरडुवा प्रथम, 18-35 वर्ग 100 मीटर व 400 मीटर में संतोषी ठाकुर केशतरा प्रथम, तवा फेक 18-35 वर्ग में उमा साहू केशतरा प्रथम, बैडमिंटन 9-18 वर्ग में सिंगल में प्रथम दिव्यांशी सेजस साजा, 18-35 वर्ग में सिंगल प्रथम अनिता मस्तके बनराका, 9-18 वर्ग डबल प्रथम तेजल कस्तूरबा, गीतांजलि केसतरा, 18-35 वर्ग डबल में प्रथम मीनेश्वरी व सुनीता केशतरा, बास्केटबाल दोनों वर्ग में बोरतरा प्रथम, वेटलिफ्टिंग लेखमणि रही। 
        इस साजा ब्लाक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में सांसद प्रतिनिधि सोनू पटेल, बल्लू साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सूरज राजपूत उपसरपंच गड़ुवा, कमल सिंह राजपूत पार्षद, भोज सिन्हा महामंत्री मंडल परपोड़ी, राधे साहू, आयोजन समिति के नोडल अधिकारी नीलेश चंद्रवंशी बीईओ साजा, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी जवाहर कुर्रे, नोकेश्वर वर्मा, विष्णु धीवर, पूजा पाण्डेय, चोवाराम मधुकर, विपुल महोबिया, संजय कोषले, वेदप्रकाश साहू, हर्ष यादव, नरेश बघेल, प्रभु साहू, रूपेश सप्रे, गौरव कामडे, गणेश सप्रे, झुलूराम रजक, अनीता मस्तके, पवन साहू प्रधानपाठक, मिथलेश भारती सीएसी, होरीलाल मिर्झा सीएसी, सुरेश साहू सीएसी, तिरथ कुमार साहू सीएसी, बसंत कौशिक, गीतेश देवांगन, प्रदीप कुमार ठाकुर, ओमकार डड़सेना, गणेश्वर ठाकुर, रोशन महिलांगे, विजय सिन्हा, नेमेश्वरी साहू, सीमा चक्रधारी, गौतम साहू, पवन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।