खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक विकास के माध्यम के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को करती हैं सुदृढ़ - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक विकास के माध्यम के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को करती हैं सुदृढ़ - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा 

विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 दिसंबर 2025 - खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत बेमेतरा विकासखंड के प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बेसिक स्कूल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों एवं नगर क्षेत्रों से आई महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा रहे। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 
      प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपध्यक्ष अशोक शर्मा, युगल देवागन, संदीप यादव, जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष दाढ़ी विकास तम्बोली, खेल विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।