प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 दिसम्बर 2025 - जिले की नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट बेमेतरा पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं जिला बेमेतरा की 12 वीं कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं नारायणपुर जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।