जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई 

बेमेतरा कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के विभागीय शाखाओं का निरीक्षण कर दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 दिसम्बर 2025 - आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों को प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में दक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने कहा कि शासन की मंशानुरूप विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति एवं समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।