डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में बाल दिवस पर बाल मेला एवं विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में बाल दिवस पर बाल मेला एवं विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 नवंबर 2025 - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में बाल दिवस के शुभ अवसर पर उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम तथा बाल मेला का आयोजन किया गया। 
       कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बच्चों के प्रति प्रेम एवं स्नेह की भावना को याद किया।  
कार्यक्रम में अतिथियो में महिला बाल विकास विभाग से राखी यादव सखी वन स्टॉप सेंटर, सेवंतिका साहू जेंडर विशेषज्ञ, तमन्ना जी जेंडर विशेषज्ञ, रामेश्वरी साहू सह सलाहकार, प्रमोद वर्मा जनपद सदस्य, पूजा देवव्रत मिश्रा सरपंच जांता, व पालकगण रहे। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बाल दिवस को विशेष बनाने के लिए अंडर 14 बालिका कबड्डी में राष्ट्रीय लेवल के लिए चयनित बच्चों को अतिथियों के हाथों सम्मान प्रदान करते हुए मेडल प्रदान किया गया। 
   इसके बाद विद्यालय परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेल, झूले, स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल तथा हस्तकला प्रदर्शनी लगाई गई। शिक्षकों और बच्चों के बीच में क्रिकेट का प्रतियोगिता रखा गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ खेल और मेले का आनंद लिया। 
     विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें सदैव उत्साह और निष्ठा से आगे बढ़ना चाहिए।” कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पूरा विद्यालय उत्सवमय वातावरण से गूंज उठा और यह दिन विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।