संघ का तीन दिवसीय मानस व्याख्यान एवं संगीत आवासीय कार्यशाला का आयोजन 25 से 27 जुलाई को नेवनारा (बेरला) में
बेमेतरा 26 जून 2026 - माँ भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष देवलाल सिंहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संघ की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्य समिति गठन व अध्यक्ष चयन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25, 26 एवं 27 जुलाई को माँ चंडी आश्रम नेवनारा (बेरला) में तीन दिवसीय विशाल मानस व्याख्यान एवं संगीत आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्य समिति का गठन किया गया तथा सालिक राम साहू को कार्य समिति का अध्यक्ष चुना गया।
पंजीयन एवं शुल्क
बैठक में बताया गया कि कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन अनिवार्य रहेगा। इसके लिए 401 रु प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है तथा 23 जुलाई को पंजीयन की अंतिम तिथि घोषित की गई है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें प्रशिक्षित एवं अनुभवी विद्वानों द्वारा मानस व्याख्यान, संगीत तथा मंचीय प्रस्तुति सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से छग से शास्त्रीय सुगम लोक संगीत के विशेषज्ञ पं उत्तम तिवारी एवं दुष्यंत हरमुख की स्वीकृति प्राप्त हो चुका है, सभी प्रतिभागियों को संघ के नियमों एवं अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा।
मानस शक्ति केंद्र का गठन
संगठन विस्तार के अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र सौंड, सुरहोली, मोहरेंगा, रेवे एवं बोरसी का गठन किया गया। साथ ही इन शक्ति केंद्रों के सफल संचालन एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवलाल सिंहा ने संघ की अब तक की गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यशाला की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में माखन साहू, चेतन साहू, मनोज वर्मा, डॉ. रामावतार साहू, पं. अजय शर्मा, कन्हैया यादव, शारदा निषाद, राजकुमार ताम्रकार, बिहारी यदु, उत्तम साहू, रमेश पाटिल, रामकुमार शर्मा, जीवन साहू, डॉ. ईश्वर सिन्हा, छगन साहू, रामायण यादव, मनोज चक्रधारी, मोहनलाल ठाकुर, विष्णु साहू, महेश साहू, रामगोपाल धीवर, राजकुमार निषाद, गजेन्द्र वर्मा, मोतीलाल साहू, श्रवण साहू, तिलकराम पाटिल, विष्णु प्रसाद साहू, ओमप्रकाश साहू, मदन सिंहा सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन आगामी तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
0 टिप्पणियाँ