प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 नवंबर 2025 - विधानसभा नवागढ़ स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ मे विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 14 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अरूण साव उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला बेमेतरा एवं दयालदास बघेल मंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक नवागढ़ द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत रमपुरा के आश्रित ग्राम जैतपुरी में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत परसदा के आश्रित ग्राम बुंदेली में जोड़ा जैतखंभ के पास रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रूपये, ग्राम पंचायत बुंदेली में रंगमंच निर्माण (मेहर समाज मोहल्ले में) कार्य के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम पंचायत रमपुरा के अश्रित ग्राम जैतपुरी में साहड़ा देव के पास रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रूपये, ग्राम पंचायत रमपुरा के आश्रित ग्राम जैतपुरी के तालाब में पचरी निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपये, इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदा के गौठान में साहड़ा देव के पास चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कंक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।