यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण खलखो व टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालको से ली गई 10000 रु समन शुल्क
माईनर एक्ट में 03 के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं 02 के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 06 नवंबर 2025 को यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने बाइक चालक (बुलेट) मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर पटाखे फोड़ने व तेज रफ्तार से बुलेट चलाने वाले चालकों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही युवकों को मोर्डिफाइड साइलेंसर को निकालकर कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर का ही उपयोग करने समझाईश दी जा रही है। पुलिस ने इस दौरान मॉडिफाई साइलेंसर वाले चार बुलेट चालको को पकड़कर उसके खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही किया गया।
इसी क्रम में 06 नवंबर 2025 को थाना परपोडी 04 चालान में 04 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 24 चालान में 24 वाहन चालको, कुल 28 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया । जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 28 प्रकरण में 10000 रूपये समन शुल्क लिया गया।
कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक डीएल सोना, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए थाना/चौकी एवं बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं उनकी टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकार मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर साइलेंसर द्वारा पटाखे फोड़ने एवं तेज रफ्तार से बुलेट वाहन चलाने, ध्वनि प्रदुषण करने वाले वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही किया गया और मोर्डिफाइड साइलेंसर को निकलवाकर कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर का ही उपयोग करने समझाईश दिया गया।
इसी क्रम में 06 नवंबर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना परपोडी में 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
इसी क्रम 06 नवम्बर 2025 को चौकी संबलपुर एवं देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी प्रेम सागर वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरिया थाना नवागढ, गोपाल गायकवाड उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।