भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर बच्चों एवं शिक्षकों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू से सौजन्य भेंटकर उन्हें फ्लैग लगाया
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 नवम्बर 2025 - भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड संगठन से जुड़े शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने एसएसपी श्री साहू को स्काउट गाइड का फ्लैग (स्टीकर) लगाया। इस अवसर पर एसएसपी रामकृष्ण साहू ने स्काउट गाइड संगठन को सहयोग राशि प्रदान की और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने स्काउट गाइड संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में सेवा भावना, अनुशासन, राष्ट्र प्रेम और समाज सेवा का संस्कार विकसित होता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार कर समाज सेवा हेतु नवयुवक युवतियों को प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम, अनुशासन एवं समाज सेवा की जो भावना स्काउट-गाइड में देखने को मिलती है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर स्काउट गाइड मास्टर सत्य नारायण साहू, हिराऊ राम ध्रुव, उद्धवराम साहू, स्काउट गाइड रोवर-रेंजर, स्काउट गाइड के विद्यार्थी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।