शासकीय प्रा व मा शाला सोमईकला में आनंद मेला का आयोजन

शासकीय प्रा व मा शाला सोमईकला में आनंद मेला का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 19 नवंबर 2025 - शासकीय प्रा व मा शाला सोमईकला संकुल चिल्फी विकास खंड साजा जिला बेमेतरा में बच्चों द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया। बच्चों में व्यवसायिक गुण विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आंनद मेला का आयोजन किया जाता है। बच्चों द्वारा स्वयं से व्यंजन तैयार कर शाला में 28 स्टाल लगाया गया है। आंनद मेला के आयोजन से गणितीय कौशल विकसित करने आय व्यय लाभ हानि को समझने में सहायक हो रहा है। इस आनंद मेला में पालक अभिभावक भी शामिल होकर स्टाल में जाकर खरीद कर स्वाद का आनंद लें रहे थे। 
       स्कूल के इस बाल मेला के आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि गज्जू साहू, कुमार दास जांगड़े, भुनेश्वर साहू, बेदराम वर्मा, मंशाराम साहू, हेमदास, सुखदेव साहू, पूर्व शिक्षक महेश, गिरजा, चंद्रिका, चंद्रकली, बेना, लैनबाई, रुपा, पूर्णिमा साहू, प्रधान पाठक कमल किशोर शर्मा, पवन कुमार देवांगन, निलेश्वर शर्मा, महेंद्र वर्मा, प्रधान पाठक केवतरा रामकृष्ण साहू, ज्ञानिक मार्कंडेय, संत कुमार घृतलहरे, ईश्वरी ठाकुर, पूर्णिमा मार्कंडेय, संगिता घृतलहरे उपस्थित रहे।