जरूरतमंद बच्चों को मदद मीनार फाउंडेशन के सहयोग से पोषण आहार का वितरण

जरूरतमंद बच्चों को मदद मीनार फाउंडेशन के सहयोग से पोषण आहार का वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 नवंबर 2025 - जीवन रेखा फाउंडेशन बेमेतरा के कार्यालय में आज दिनांक को मदद मीनार फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया। 
      कार्यक्रम में मदद मीनार फाउंडेशन के को-फाउंडर धीरज सिंह क्षत्रिय एवं उनके साथी देवदास गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
  इसके साथ ही जीवन रेखा फाउंडेशन बेमेतरा से प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मेश्राम, अकाउंटेंट भुवनेश्वर गेंदले, काउंसलर आशा चेलक, मिकेश मानिकपुरी, तथा ORW टीम महेश, नीलम, तारणी, हीना, डालिमा, नीरज, लालेस्वरी, बसंत टंडन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
   कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके परिजनों को पोषण तत्वों एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।