सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर की उपस्थिति में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 नवम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा सीएमएचओ कार्यालय के मीटिंग हाल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड बेमेतरा के समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारियों (पुरुष) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ बीएल राज, प्रभारी जिला कुष्ठ समन्वयक गुलाब साहू एवं एनएमए द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बेमेतरा जिले में कुष्ठ रोगियों का पहचान,जांच, ईलाज करने जागरूकता लाने प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना, रोग की शीघ्र पहचान और पूर्ण उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना है, यही शासन की मंशा हैं। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ बीएल राज ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है। यदि रोग के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर उपचार प्रारंभ किया जाए, तो रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ हो सकता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तहत आयोजित किया गया था।