बेमेतरा जिला अधिवक्ता लिपिक संघ के अमित यादव चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

बेमेतरा जिला अधिवक्ता लिपिक संघ के अमित यादव चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 नवंबर 2025 - जिला अधिवक्ता लिपिक संघ बेमेतरा का चुनाव आज 29.11.2026 को सर्व सहमति से संपन्न किया गया। जिसमें अध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष संतोष साहू, कोषाध्यक्ष किशन साहू निर्विरोध एवं सर्व सम्मति से निर्वाचित किए गए। वहीं सचिव के रूप में मुनिदास मानिकपुरी को चयन किए हैं। जिसमें समस्त अधिवक्ता लिपकगणों ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वही इस निर्वाचन में सदस्य के रूप में अशोक नामदेव, श्यामलाल साहू, दिनेश यादव, किशोरी लाल साहू, संतोष साहू, नारायण दिवान, घनेश साहू, खोज राम साहू, नोहरदास मानीकपुरी, सनत वर्मा, नितेश ध्रुव, श्याम लाल साहू, इलियास बेग, लमेश साहू, विजय यादव, लीला साहू, अमित वर्मा, गजेंद्र कुमार, गणेशु यादव, पंकज यादव, महेंद्र यादव, नूतन निषाद, ललित वर्मा उपस्थित रहे।