सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह संपन्न

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह संपन्न 

जेवरा एवं चोरभट्टी बाईपास शिविर में 110 वाहन चालकों का किया गया नेत्र परीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 नवम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला बेमेतरा में 24 से 29 नवंबर 2025 तक ’’राष्ट्रीय राज मार्ग वाहन चालक नेत्र परीक्षण सप्ताह’’ मनाया जाने का दिशानिर्देश राज्य कार्यालय से प्राप्त हुआ है। उक्तानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवरा एवं चोरभट्टी बाईपास बेमेतरा में भारी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज द्वारा जानकारी दी गई कि नेत्र परीक्षण में कलर ब्लाइंडनेस, निकट दृष्टिदोष, दूर दृष्टिदोष, प्रेस बायोपिक आदि का परीक्षण कर चश्मा नबंर के साथ आई ड्रॉप्स दिया जा रहा है। 
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रक चालको का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाना है और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है।  
     राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले ड्रायवर समय अभाव के चलते अपना नेत्र परीक्षण नहीं करा पाते है, जिसके कारण कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते है।  
           उक्त नेत्र परीक्षण शिविर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के सुपरविजन तथा यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो और उनके टीम के सहयोग से इस नेत्र परीक्षण शिविर आयोजन को सफल बनाया गया। इस शिविर में कुल 110 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिन वाहन चालकों में दृष्टिदोष पाया गया, उन्हें उचित इलाज कराने और चश्में को उपयोग करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अंशु अग्रवाल, सहायक नोडल अधिकारी विद्यासागर द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। इस नेत्र परीक्षण शिविर कार्यक्रम में बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक हुलेश साहू, नेत्र सहायक अधिकारी ओंकार चन्द्राकर, योगेन्द्र भार्गव, योगेश साहू, मुकेश टंडन का विशेष सहयोग रहा।