डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में छात्रों को मिली जीवन एवं परीक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण सीख

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में छात्रों को मिली जीवन एवं परीक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण सीख 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 नवंबर 2025 - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में कैरियर गाइडेंस एवं परीक्षा में अच्छे मार्क्स कैसे लाएं विषय पर सेमिनार का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें कक्षा चौथी से बारहवीं तक के लगभग 600 विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता राजस्थान के अलवर शहर निवासी मोटिवेशनल स्पीकर, कैरियर कोच एवं दिशा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर नवीन प्रकाश जायसवाल थे। नवीन जायसवाल ने छात्रों को जीवन, स्वास्थ्य तथा परीक्षा तैयारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। 
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है” इसलिए बच्चों को जंक फूड जैसे बर्गर और पिज्जा से दूरी बनाकर बादाम, अखरोट, आंवला, संतरा और मौसमी जैसे पौष्टिक फलों को अपनाना चाहिए। 
     शैक्षणिक सफलता से जुड़े सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाए गए विषयों की घर पर नियमित पुनरावृत्ति जरूरी है। मोबाइल का उपयोग कम से कम करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर लैपटॉप का उपयोग किया जा सकता है। 
     विद्यार्थियों को अपनी डायरी बनानी चाहिए और समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने अखबार पढ़ने की आदत को भी अत्यंत उपयोगी बताया। 
        नवीन सर ने बच्चों को आत्मचिंतन करने और खुद को बेहतर बनाने का संदेश देते हुए ‘DPAP मॉडल’ समझाया - 
D – Dream (सपना/लक्ष्य तय करना)
P – Plan (योजना बनाना)
A – Action (कार्य करना)
P – Progress (प्रगति की समीक्षा करना) 

इस प्रेरक सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन एवं परीक्षा दोनों को सरल और प्रभावी ढंग से संभालने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था। छात्रों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
           इंजीनियर नवीन प्रकाश जायसवाल समाजसेवी एवं लेखक भी है। दिशा फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर गाइडेंस, प्लेसमेंट गाइडेंस, सड़क सुरक्षा, अंगदान, नशा मुक्ति, जल एवं पर्यावरण जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर पिछले कई सालों से कार्य करती आ रही है। दिशा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम निशुल्क होते हैं, उनमें होने वाले खर्च को संस्था खुद वहन करती है। संस्था के माध्यम से अब तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। नवीन, जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। कई सारी संस्थाएं एवं जिला कलेक्टर भी उनको सम्मानित कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई सुझाव भारत सरकार को दे चुके हैं। संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने आज के कार्यक्रम के लिए उन्हें धन्यवाद दिए। विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल, अमित साहू, आयुषी जैन, दीपिका वर्मा, ऐश्वर्य देशमुख, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू,ममता चंद्राकर, पूनम शर्मा, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, शोभा रानी, रेणुका पटेल, रितिका साहू, राजा तंतुवाय, लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव, स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव, भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, माननी, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी, युवराज चंद्राकर, नरेश, विजय चंद्राकर, सुभाष आदि उपस्थित रहे।