सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के सफल प्रयास से अब प्रत्येक बुधवार को बनेगा जिला चिकित्सालय बेमेतरा में दिव्यांग सर्टिफिकेट

सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के सफल प्रयास से अब प्रत्येक बुधवार को बनेगा जिला चिकित्सालय बेमेतरा में दिव्यांग सर्टिफिकेट 

अस्थिबाधित दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की समस्या को संज्ञान में लेकर उसके समाधान हेतु सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू का प्रयास रहा सफल 

200 अस्थिबाधित दिव्यांगों ने करवाया पंजीयन, जिसमें 75 अस्थिबाधित दिव्यांगों को बुलाकर बनाया गया दिव्यांग सर्टिफिकेट 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 नवम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त होनेे कारण जिला चिकित्सालय में जिला मेडिकल बोर्ड से अस्थिबाधित दिव्यागों का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बन रहा था, जिससे हितग्राहियों को अन्य जिला से प्रमाण पत्र बनवाने भटकना पड़ता था। जिसके चलते बेमेतरा जिलावासियों को दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अतिरिक्त परेशानी व समस्याओ का सामना करने के साथ ही आने जाने पर आर्थिक परेशानी से भी गुजरना पड़ता था। 
इस समस्याओं को अपने संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने अपने स्तर पर हितग्राहियों को अन्य जिला से प्रमाण पत्र हेतु आने जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस व्यवस्था किया था, फिर भी हितग्राहियों को विभिन्न परेशानियों से गुजरना पड़ता था। 
          इसे देखते हुए सिविल सर्जन बेमेतरा डॉ लोकेश साहू ने कवर्धा जिला चिकित्सालय के ऑर्थोपेडिक डॉ गौरव परिहार से शासन स्तर पर दिव्यांग सर्टिफिकेट हेतु तैयार किया गया, जो कि 20 अस्थिबाधित दिव्यागों को लाभ पहुंचा और बुधवार 19 नवम्बर को सिविल अस्पताल सुपेला जिला दुर्ग के डॉ अनुरंजन टोप्पो द्वारा 55 अस्थिबाधित दिव्यागों को अस्थिबाधित दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर लाभ पहुंचाए। 
      वहीं बेमेतरा जिलेवासियों को इसका लाभ आम तौर पर दिलाने के लिए अस्थिरोग विशेषज्ञ से एक दिन प्रत्येक बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में अस्थिबाधित दिव्यागों का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने हेतु सेवा प्रदान करने निवेदन किया गया। जिस पर विशेषज्ञ की सहमति पश्चात अब दिव्यागों का सर्टिफिकेट बनाने का लाभ जिला चिकित्सालय में पुनः मिलना प्रारंभ हुआ। 
       जानकारी अनुसार बेमेतरा जिला में 200 हितग्राही अस्थिबाधित दिव्यांगों का सर्टिफिकेट के लिए पंजीयन करवाए है। जिसमें कुल 75 अस्थिबाधित दिव्यागों को लाभ मिल चुका हैं और क्रमशः प्रत्येक बुधवार को बुलाकर उनका दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाया जाएगा। 
       इसकी शुरुआत शनिवार 8 नवंबर को 20 अस्थिबाधित हितग्राहियों का दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी कर किया गया और 19 नवम्बर को 55 अस्थिबाधित दिव्यागों के साथ 5 पीडियाट्रिक एवं 1 मनोरोगी का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया गया। सभी पूर्व में पंजीकृत हितग्राहियों का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के बाद क्रमशः नए हितग्राहियों को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जिला मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग सर्टिफिकेट बनने शुरू हो जाएगा। उक्त जानकारी जिला चिकित्सालय बेमेतरा के अस्पताल प्रबंधक डॉ स्वाति यदु ने दी।