सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से नगदी 10000 रु, एक मोबाईल को जप्त कर किया बरामद
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 नवंबर 2025 - प्रार्थी दीपक तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी बेमेतरा ने शिकायत आवेदन पेश किया कि 07.11.2024 के दोपहर 12 बजे डिगेश्वर ऊर्फ डब्बू वर्मा निवासी रायपुर ने आवेदक के वाहन कार क्रमांक CG 25 D - 3200 का बीमा करने के नाम पर आवेदक के कर्मचारी से 5000-5000 रूपए करके दो बार में कुल 10000 रूपए फोन पे के माध्यम से आनलाईन प्राप्त किया है, जिसके पश्चात अनावेदक डिगेश्वर ऊर्फ डब्बू वर्मा के द्वारा आवेदक के वाहन का बीमा नही कराया गया और न ही आवेदक के रूपए को वापस किया गया की शिकायत जांच पर से अपराध घटित होना पाये जाने से थाना बेमेतरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं उनकी टीम को आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करने विवेचना में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी डिगेश्वर ऊर्फ डब्बू वर्मा से घटना के संबंध मे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
प्रकरण में आरोपी डिगेश्वर ऊर्फ डब्बू वर्मा के कब्जे से नगदी रकम 10000 रूपये, एक नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 8000 रूपये, कुल जुमला 18000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।
आरोपी डिगेश्वर ऊर्फ डब्बू वर्मा पिता मुरली राम वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी दलदल सिवनी थाना मोवा रायपुर जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि छन्नुलाल ध्रुव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जय किशन साहू सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।