थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की बेमेतरा शहर में सट्टा पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी कडी में 19 नवंबर 2025 को थाना बेमेतरा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि कुछ लोग बेमेतरा चौपाटी के पास पीपल चबुतरा के नीचे आम जगह पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहे है की सुचना पर थाना बेमेतरा स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया।
जिस पर थाना बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी लक्ष्मीकांत वैष्णव पिता रामकृष्ण वैष्णव उम्र 40 वर्ष निवासी बाजारपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1670 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक मनीष मिश्रा, राहुल यादव, शिव कुमार सेन सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।